पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टूटी सड़क 15 दिनों में बनवाई जाए

टूटी सड़क 15 दिनों में बनवाई जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव फिरोजपुर, बाग सिकंदर से मंडी गोबिंदगढ़ तक जाने वाली टूटी सड़क दिखाते हुए गांव के लोग।

फतेहगढ़ साहिब। गांवफिरोजपुर, बाग सिकंदर से मंडी गोबिंदगढ़ तक जाने वाली 10 किमी लंबी सड़क के खस्ता हालत से लोग परेशान हैं। गांव के राजेंदर सिंह और अन्य लोगों ने बताया कि यह सड़क 15 गांवों को जोड़ती है। टूटी सड़क के चलते इस पर व्हीकल चलाना भी मुश्किल है और आए दिन हादसे भी होते हैं। उन्होंने बताया कि यह सड़क 2005-06 में बनाई गई थी लेकिन उसी समय से टूटनी भी शुरू हो गई थी। जिसकी शिकायत डिपार्टमेंट से की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन को धमकी दी कि अगर इस सड़क का निर्माण 15 दिनों में शुरू नहीं किया गया तो वह संघर्ष करेंगे और मुख्य सड़कों पर जाम लगाया जाएगा।