पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाते खुलवाने को लेकर होगा सर्वे

खाते खुलवाने को लेकर होगा सर्वे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहगढ़ साहिब| प्रधानमंत्रीजन धन योजना के तहत जिले के सभी परिवारों का 30 सितंबर तक सर्वे करा पता लगाया जाएगा कि किन परिवारों ने बैंक में अभी तक अपने अकाउंट नहीं खुलवाए हैं। यह बात सहायक कमिश्नर जनरल उदयदीप सिंह ने बचत भवन में सर्वे को लेकर विभिन्न महकमे के तैनात अफसरों और मुलाजिमों की सिखलाई वर्कशाॅप में कही। उन्होंने कहा कि जिले को 48 क्लस्टरों में बांटा गया है और हर कलस्टर में 10 गांव शामिल हैं। उन्होंने अफसरों से कहा कि सर्वे सही हो, ताकि सभी सुविधाएं दी जा सके। सर्वे के बाद जिन परिवारों के बैंक खाते नहीं खुले होंगे बैंक अफसर उनके घरों तक पहुंच कर अकाउंट खोलेंगे। स्कीम के तहत हर खाता धारक को कार्ड जारी किया जाएगा और कार्ड धारक को एक लाख तक का दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा 5 लाख रुपए तक बिना गारंटी कर्ज की सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी तक खाता खुलवाने वाले का 30 हजार का जीवन बीमा अलग से किया जाएगा। जिसका फायदा लोगों को हो। इस मौके पर संबंधित महकमे और बैंकों के अफसर मौजूद रहे।