अपने विवादों को लोक अदालत में निपटाएं
फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़साहिब में 14 फरवरी को मेगा लोक अदालत लगाई जा रही है। जिला सेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी संजीव बेरी द्वारा लोक अदालत में आए मामलों का दोनों पक्षों की सहमति से निपटारा किया जाएगा। उन्होंने जिले के समूह नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आपसी झगड़ों को लोक अदालत के माध्यम से निपटाएं। इस लोक अदालत में केस लगाने के लिए संबंधित अदालत या जिला समझौता सदन में संपर्क करें।
सीजेएम गुरप्रताप सिंह ने बताया कि इस नेशनल लोक अदालत में सिविल केस, समझौते योग्य फौजदारी केस, ट्रांसपोर्ट, विवाह और पारिवारिक अदालती केस, इंतकाल के सिविल केस, जमीन की बांट, बैंक वसूली, माल की अदालतों के साथ संबंधित केसों के अलावा दूसरे शेड्यूल केसों का निपटारा किया जाएगा।