पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार मोबाइल चुराए, दो आरोपी गिरफ्तार

चार मोबाइल चुराए, दो आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब

चोरीकेचार मोबाइल फोन जब्त कर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खन्‍ना के सन्नी मोहम्मद अब्बास हैं। थाना हेड हरजिन्दर सिंह ने बताया कि सहायक थानेदार बलवीर सिंह पुलिस पार्टी के साथ जहाजी हवेली के पास गश्त पर थे। शक के आधार पर दोनों की जांच की।

उनसे 4 नए मोबाइल फोन मिले। मोबाइल फोन फतेहगढ़ साहिब की एक मोबाइल शाप से तीन सितंबर को चोरी हुए थे। सन्नी का भाई रवि चोरी में शामिल था, जो फरार है। रवि के खिलाफ लुधियाना में मामले दर्ज हैं। वह कुछ दिन पहले सजा काटकर आया था। कोर्ट ने आरोपी को ज्युडीशियल रिमांड पर भेज दिया है।