- Hindi News
- नवोदय टेस्ट की करवाएंगे हर रविवार को तैयारी
नवोदय टेस्ट की करवाएंगे हर रविवार को तैयारी
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब
अल्पसंख्यकदलित दल पंजाब की बैठक ज्ञानी दित्त सिंह लाइब्रेरी फतेहगढ़ साहिब में जिला अध्यक्ष स्वर्ण सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दलित समाज को पेश रही मुश्किलों पर चर्चा की गई। इसके अलावा शिक्षा सेहत सुविधाएं, रोजगार के साथ सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने पर भी विचार किया गया।
मीटिंग के दौरान यह मांग भी की गई कि दूषित हो रहे वातावरण के चलते बीमारियां भी बढ़ रही है, ऐसे में 8 लाख की आय तक के परिवारों को सेहत बीमा योजना के तहत लाया जाना चाहिए। मीटिंग के दौरान फैसला लिया गया कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा ले रहे कक्षा पांच के बच्चों के फरवरी 2015 में होने वाले टेस्ट को लेकर हर रविवार सरकारी छुट्टी के दिन संस्था के ऑफिस में टेस्ट की तैयारी करवाई जाएगी। यहां सर्वजीत सिंह, धर्म सिंह, चरण सिंह, बलदेव कृष्ण, प्रिंसिपल जगदीप सिंह, प्रिंसिपल हर सेवक सिंह, प्रिंसिपल गुरपाल सिंह, जसवंत सिंह तान, तेजा सिंह गुलजार सिंह के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।