बरसात ने बिगाड़ी शहर की चाल
फतेहगढ़ साहिब। शनिवारसे शुरू हुई बरसात रविवार को भी बाद दोपहर तक जारी रही। दिन भर सूर्य के खुल कर दर्शन नहीं हुए। जिससे सर्दी तो बढ़ी ही साथ ही शहर के कई क्षेत्रों में पानी की निकासी होने के चलते गलियां पानी से भर गई। रविवार होने के चलते बेशक लोग घरों में ही दुबके रहे। बावजूद इसके लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हंमायुपुर क्षेत्र में और रेलवे रोड पर भी कई दुकानों में बरसाती पानी घुसा। लोगों ने कौंसिल से मांग करते हुए कहा कि पानी की निकासी का उचित प्रबंध किया जाए। ताकि परेशानियों का सामना करना पड़े।
रेलवे रोड पर जमा बरसात का पानी।