हरजीत की गाय ने दिया 50 लीटर दूध, अव्वल
भास्कर न्यूज |फतेहगढ़ साहिब
बस्सीमेंदो दिवसीय पशुधन के दूध दोहन मुकाबले में गांव घुमंडगढ़ के हरजीत सिंह की एचएफ क्राॅस गाय ने 50 लीटर और हरजीत सिंह की दूसरी गाय ने 45 लीटर दूध दे क्रम से पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।
मुकाबलों में गांव नसराली के मनदीप सिंह का बछेरा नुकरा और गांव बीबीपुर के विरेंदर सिंह का बछेरा दूसरे स्थान पर रहा। पशुधन मुकाबले के विजेताओं को एमएलए निर्मल सिंह और जिप चेयरमैन बलजीत सिंह भुट्टा ने कैश प्राइज देकर सम्मानित किया। एमएलए ने कहा कि पंजाब सरकार ने बस्सी में 54 लाख रुपए की लागत से आधुनिक सहूलियतों वाला नया पशु सिविल अस्पताल और 85 लाख रुपए की लागत से जिले के पशु अस्पतालों और डिस्पेंसरियों की इमारतों का भी नवीकरण किया है। उन्होंने कहा कि नेशनल लेवल पर होने वाले पशुधन और दूध दुहने मुकाबलों में पहले नंबर पर रहने वाले पशु पालक को 2.50 लाख रुपए कैश प्राइज दिया जाएगा। महकमे के अफसरों को भी किसानों को पशु पालन के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कहा। यहां एसडीएम सुखदेव सिंह माहल, डिप्टी डायरेक्टर पशु पालन डाॅ. जतिंदर सिंह भाटिया, ब्लाॅक समिति चेयरमैन भूपिंदर सिंह हांस, लखबीर सिंह थाबला, अमरीक सिंह रोमी, प्रदीप सिंह कलौड़, बलजिंदर सिंह मौजूद रहे।
पशुधन मुकाबले में विजेताओं का सम्मानित करते एमएलए जिप चेयरमैन।