टीचर्स की 2500 नई पोस्टें निकाली: चीमा
भास्कर न्यूज |फतेहगढ़ साहिब
प्राइमरीऔरमिडल स्कूलों में टीचर्स की कमी को दूर करने के लिए पंजाब सरकार ने 2500 नई पोस्ट निकाली है। जिससे बच्चों की शिक्षा में कोई कमी रहे। इसके अलावा 108 हेड मास्टर प्रमोट किए गए हैं। जिससे की नए नौजवानों को बेहतर ओहदे पर जा सकें। यह बात शिक्षा मंत्री पंजाब दलजीत सिंह चीमा ने गांव सानीपुर में आयोजित एक समागम के बाद पत्रकारों से कही।
चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश में शिक्षा स्तर उभारने के लिए वचनबद्ध है। इसलिए सरकार लगातार पंजाब में डेवलपमेंट के काम कर रही है। उन्होंेन कहा कि इसलिए ही राज्य में गरीब बच्चों की शिक्षा को लेकर स्कूल खोले जा रहे हैं। जिसमें बच्चे फ्री में शिक्षा हासिल कर सकेंगे। 100 स्कूलों में 9वीं क्लास से वोकेशनल शिक्षा का प्रबंध किया जा रहा है। ताकि स्टूडेंट्स अपने पसंद का कोर्स चुन सकें। चीमा ने कहा कि जिन प्राथमिक, एलिमेंट्री स्कूलों की इमारतें सुरक्षित नहीं हैं, उनका सर्वे करा कर नई इमारतें बनाने की योजना बनाई गई है।
गांव के लोगों की अोर से सानीपुर हाई स्कूल को अपग्रेड कर +2 तक किए जाने की मांग पर शिक्षा मंत्री ने स्कूल को अपग्रेड कराने का भरोसा दिया। गांव के लोगों ने मंत्री दलजीत सिंह चीमा को सम्मानित किया। यहां इंद्रदीप सिंह रंधावा, सुखजीत सिंह रंधावा, जरनैल सिंह खालसा, रछपाल सिंह, बिकी रंधावा, दलजीत सिंह सरपंच, मनप्रीत सिंह पंच, हाकम सिंह, कुलदीप सिंह सिद्धूपुर अन्य मौजूद रहे।
शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा को सानीपुर में सम्मानित करते हुए।