वरुण गांधी ने डेरा हंसाली में माथा टेका
वरुण गांधी ने डेरा हंसाली में माथा टेका
फतेहगढ़ साहिब। भाजपानेता वरुण गांधी रविवार बाद दोपहर डेरा हंसाली पहुंच डेरा मुखी ब्रह्मज्ञानी संत बाबा अजीत सिंह का आशिर्वाद लिया। वरुण ने काफी समय डेरे में बिताया और डेरे की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। वरुण ने पत्रकारों से कोई बात नहीं की। बस यही कहा कि वह तो बाबा जी के दर्शन के लिए आए थे। यहां डेरे के सेवादार साधु राम अन्य मौजूद रहे।