पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले

श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | फतेहगढ़ साहिब

मेहरबाबाचैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक हरदर्शन सिंह मेजी की आत्मिक शांति के लिए गुरुद्वारा श्री साहिब के दीवान टोडर मल्ल हाल में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। उनकी अंतिम अरदास में राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक और शहर के लोग शामिल हुए। पूर्व मंत्री रणधीर सिंह चीमा और अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि भेंट करते कहा कि मेजी ने समाज सेवी कामों में अपना पूरा योगदान दिया था।

मेजी द्वारा भ्रूण हत्या, नशे और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चलाई मुहिम और गांव के लोगों को पीने के शुद्ध पानी सप्लाई के लिए किए प्रयास सराहनीय हैं। उन्हीं के प्रयासों से बस्सी में लड़कियों की हाॅकी अकादमी की स्थापना हुई थी। यहां पूर्व डिप्टी स्पीकर बीरदविंदर सिंह, एमएलए कुलजीत सिंह नागरा, एमएलए पटियाला देहाती ब्रह्म महेंद्रा, पूर्व एमएलए दीदार सिंह भट्टी, पूर्व मंत्री डाॅ. हरबंस लाल, गुरविंदर सिंह भट्टी अन्य मौजूद रहे।

हरदर्शन मेजी की अंतिम अरदास में शामिल नेता अन्य।