शहादत को समर्पित कीर्तन कराया
भास्कर न्यूज | फतेहगढ़ साहिब
बाबाजोरावरसिंह बाबा फतेह सिंह सेवा दल सरहिंद ने दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों और माता गुजरी की महान शहादत को समर्पित सालाना कीर्तन दरबार रेलवे रोड के पंचायती गुरुद्वारा साहिब में कराया। कीर्तन दरबार में भाई जसप्रीत सिंह रागी जत्था फतेहगढ़ साहिब ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
उन्होंने कहा कि छोटे साहिबजादों ने कौम और धर्म की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। इसलिए सभी को महान शहीदों, गुरुओं और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए सदैव अच्छे काम करने चाहिए। लंगर की सेवा भी संगत के लिए श्रद्धा से की गई। यहां अवतार सिंह, अमनप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, जसप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह, नरिंदर सिंह हैपी, जगदर्शन सिंह, हरी सिंह मौजूद रहे।
कीर्तन दरबार में कीर्तन करते हुए रागी जत्था।