कांग्रेस शहीदी कॉन्फ्रेंस करेगी 27 को
भास्कर न्यूज | फतेहगढ़ साहिब
शहीदीजोड़मेल के दौरान 27 दिसंबर को कांग्रेस शहीदी कॉन्फ्रेंस करेगी। जिसमें कांग्रेस के आला लीडर शामिल हो शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करेंगे। यह बात एमएलए कुलजीत सिंह नागरा ने फतेहगढ़ साहिब विस क्षेत्र और अमलोह ब्लाॅक के वर्करों को संबोधित करते हुए कही। एमएलए, पंजाब कांग्रेस सचिव और जिला को-ऑर्डिनेटर सरबरी बेगम ने कहा कि आज पंजाब में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है, महिलाओं पर अत्याचार और बेरोजगारी चर्म सीमा पर है।
बेरोजगारी के चलते ही पिछले दिनों गुरप्रीत ने आत्महत्या की कोशिश की थी, क्योंकि डिग्री मिलने के बाद भी नौकरी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। किसानों को यूरिया तो सरकार दे नहीं पाई पर शिअद की आला लीडरशिप कबड्डी कप पर भारी भरकम पैसा खर्च उसका आनंद ले रहे हैं। मीटिंग में शहीदी कॉन्फ्रेंस के लिए 15-15 गावों के जोन बना 31 मेंबरों की कमेटी का गठन कर ड्यूटियां लगाई गई। ताकि लोगों को शहीदी जोड़ मेल में आने के लिए प्रेरित किया जा सके।
यहां ब्लाॅक अध्यक्ष गुरुमुख सिंह, गुलशन राय बॉबी, भूपेंद्र सिंह बधौछी, गुरसतिंद्र सिंह जल्ला, गुरप्रीत सिंह लाली, बलविंद्र सिंह माबी, सुभाष सूद, आनंद मोहन, मेजर सिंह, गुरशरण सिंह बिट्टू अन्य ओहदेदार मौजूद रहे।
कांग्रेस वर्करों की मीटिंग में शामिल एमएलए कुलजीत सिंह नागरा अन्य।