20 कैंडीडेट्स ने किया नॉमिनेशन
फतेहगढ़ साहिब। जिलेमें तीन नगर कौंसिल और एक नगर पंचायत के चुनावों को लेकर दूसरे दिन 20 प्रत्याशियों ने अपने नामाकंन दाखिल किए हैं। जिला चुनाव अधिकारी डीसी कमलदीप सिंह संघा ने बताया कि दाखिल किए नामाकंन में 15 नामाकंन मंडी गोबिंदगढ़ और 5 बस्सी से थे। जबकि सरहिंद फतेहगढ़ साहिब और नगर पंचायत बस्सी से किसी ने भी नामाकंन दाखिल नहीं किया।