नाटक से बताई सामाजिक कुरीितयां
फतेहगढ़ साहिब। दशमेशस्पोर्ट्स क्लब ने नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से गांव सलेमपुर में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ नाटक पेश कर लोगों को जागरूक किया। जिप चेयरमैन बलजीत सिंह भुट्टा ने कहा कि समाज में बढ़ रही सामाजिक कुरीतियां चिंता का विषय हैं। सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है। नाटककार गुरसेवक सिंह की टीम ने कित्थों जम्मन गे सुरमे जे धीआं जमीआं नाटक पेश किया। क्लब ने कलाकारों को सम्मानित किया। यहां गांव सरपंच सुरेंदर सिंह, क्लब अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, जनरल सचिव बलकार सिंह, जसगीर खान, हरचंद सिंह, रंजीत सिंह हीरा सिंह मौजूद रहे।