पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिअद आज जारी कर सकता है कैंडीडेट्स की लिस्ट

शिअद आज जारी कर सकता है कैंडीडेट्स की लिस्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा ने मैदान में उतारे 33 कैंडीडेट्स

फतेहगढ़ साहिब। नगरकौंसिल चुनावों को लेकर सियासी हलचल शुरू हो गई है। बुधवार को जिले की तीन नगर कौंसिल और एक नगर पंचायत की सीटों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा के जिला ऑब्जर्वर गुरदेव शर्मा जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि चुनाव शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लड़ा जाएगा।

पार्टी ने सरहिंद, फतेहगढ़ साहिब नगर कौंसिल के लिए 8, मंडी गोबिंदगढ़ से 13, बस्सी नगर पंचायत खमाणों से 6-6 प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट फाइनल कर ली है। इनमें से 30 के नामों की घोषणा कर दी गई है, जबकि तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा देर शाम या फिर वीरवार तक की जाएगी। इनमें मंडी गोबिंदगढ़, बस्सी और खमाणों से एक एक प्रत्याशी शामिल हैं। बाकी 41 सीटों पर शिअद अपने उम्मीदवार उतारेगी।

शिअद के उम्मीदवारों के बारे में अनभिज्ञता जताते हुए जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि शिअद अपने उम्मीदवारों पर खुद फैसला लेगी। उन्होंने कहा कि उनका चुनावी मुद्दा शहर का विकास और लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

इस मौके पर शशि भूषण गुप्ता, नरेश सरीन, मनोज गुप्ता, लाल चंद जिंदल, धर्मपाल राव, पूर्व अध्यक्ष एसएन शर्मा, सतीश उप्पल, बृज लाल, राजीव मल्होत्रा आदि मौजूद थे।

कौंसिल चुनावों को लेकर कैंडीडेट्स की लिस्ट जारी करते हुए भाजपा के पदाधिकारी।

हरिंद्र चंदूमाजरा अन्य पत्रकारों से बात करते हुए।