पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव आचार संहिता की हो पालना: डीसी

चुनाव आचार संहिता की हो पालना: डीसी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहगढ़ साहिब। डीसीकमलदीप सिंह संघा ने एक बैठक कर सभी रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि कौंसिल चुनावों को लेकर लगाई गई आचार संहिता का पूरी तरह से पालन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनावों को लेकर 500 के लगभग कर्मी तैनात किए गए हैं, जो जिले के 74 वार्डों के लिए 115 बूथों पर पोलिंग करवाएंगे। इसको लेकर 18 21 फरवरी को रिहर्सल करवाई जाए। उन्होंने सभी दलों के प्रत्याशियों से चुनाव आचार संहिता की पालना के लिए कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी धार्मिक स्थान का उपयोग नहीं हो सकता। इसके अलावा किसी उम्मीदवार पर निजी आरोप लगाएं और धर्म के आधार पर वोट मांगें। चुनावी रैली या जन स्थान पर बैठक के लिए एसडीएम की मंजूरी जरूरी है। इस दौरान किसी भी सरकारी इमारत पर पोस्टर नहीं लगाए जा सकते और प्राइवेट स्थान पर लगाने से पहले मालिक की मंजूरी जरूरी है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए खर्च की सीमा मंडी गोबिंदगढ़ के लिए 1.84 लाख, सरहिंद फतेहगढ़ साहिब के लिए 1.15 लाख, बस्सी के लिए 98 हजार और नगर पंचायत खमाणों के लिए 69 हजार है। उन्होंने कहा कि इस खर्चे का हर उम्मीदवार हिसाब भी रखेगा।