फ्री आयुर्वेदिक कैंप 15 को
फतेहगढ़ साहिब। श्रीविश्वकर्मा समाज सभा फतेहगढ़ साहिब की ओर से स्वर्गीय सोहन सिंह की याद को समर्पित 15 फरवरी को फ्री आयुर्वेदिक कैंप लगाया जा रहा है। गुरमुख सिंह ने बताया कि सरहिंद चुंगी नंबर चार पर लगाए जाने वाले इस कैंप में डॉक्टर अनिल गर्ग मरीजों की जांच करेंगे। इस दौरान जरूरतमंद मरीजों को फ्री दवा दी जाएगी।