पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एथलेटिक में हरभजन को 3 गोल्ड

एथलेटिक में हरभजन को 3 गोल्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरहिंदकी55 साल की हरभजन कौर ने एथलेटिक मुकाबलों में 3 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता है। हरबंस कौर ने बताया कि 7 दिसंबर को गुरु सागर मस्तवाण साहिब में हुए मुकाबलों में 200 मीटर रेस में गोल्ड और 100 मीटर रेस में सिल्वर मेडल मिला है।

वहीं, 6 दिसंबर को गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर में हुई 35वीं एथलेटिक मीट में 100 मीटर रेस और शाटपुट में गोल्ड मेडल जीता है। हरबंस कौर की इस शानदार सफलता पर समाज सेवी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि इस उम्र में भी महिलाएं किसी से कम नहीं। सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। यहां रुपिंद्र सिंह हैपी अन्य मौजूद रहे।

एथलेटिक मुकाबलों में 4 मेडल जीतने वाली हरबंस कौर को सम्मानित करते हुए।