पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला कुश्ती में एमजी कॉलेज चैंपियन

महिला कुश्ती में एमजी कॉलेज चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब

मातागुजरीकॉलेज की लड़कियों ने इंटर कॉलेज महिला कुश्ती मुकाबलों में ओवरआल ट्राफी पर कब्जा जमाया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. जितेंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि गुरुकाशी कॉलेज तलबंडी साबो में हुए पंजाबी यूनिवर्सिटी महिला कुश्ती मुकाबलों में 13 कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया।

जिनमें 51 किलो वर्ग भार में बीए-1 की सोनिया, 55 किलो में एमए जर्नलिज्म की राज रानी और 59 किलो वर्ग भार में बीए-2 की कुलविंदर कौर ने गोल्ड मेडल जीता। 63 किलो में बीए-3 की अमन जोत कौर और 67 किलो में बीए-3 की गगन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। विजेताओं को प्रिंसिपल ने बधाई दी।

इंटर कॉलेज महिला कुश्ती मुकाबले की विजेता एमजी कॉलेज की स्टूडेंट्स ट्रॉफी के साथ।