पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुली नालियों से वॉर्ड में जमता है पानी

खुली नालियों से वॉर्ड में जमता है पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब

सरहिंदकौंसिलके वाॅर्ड-14 में काफी क्षेत्र में स्लम एरिया शामिल है। पूरे वाॅर्ड के कुछ भाग में सीवरेज, वाटर सप्लाई है, लेकिन अधिकांश भाग में डेवलपमेंट के काम नहीं हुए। मोहल्लों में कुछ जगहों पर नालियां अंडर ग्राउंड हैं तो कुछ जगहों पर खुली में है। श्मशान घाट की रोड टूट चुकी है, जिस कारण लोगों को संस्कार के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। पीने के पानी की सप्लाई होने के चलते लोगों को खुद का पैसा खर्च कर पानी का प्रबंध करना पड़ रहा है। सड़कें टूटी हैं। बेशक पार्षद की ओर से स्लम एरिया में गंदे पानी की निकासी के लिए अस्थाई तौर पर पंप लगा कर काम चलाया जा रहा है, लेकिन दूसरे क्षेत्र में गंदा पानी गलियों में ही फैला रहता है।

समस्याओं को हल करने के लिए प्रदर्शन किए, बावजूद डेवलपमेंट नहीं

टेंडर रद्द होने के कारण डेवलपमेंट रुकी

^वाॅर्डपार्षद बलजिंद्र कौर ने बताया कि वाॅर्ड में काफी क्षेत्र में स्लम एरिया है। बावजूद इसके विकास के लिए हर संभव कोशिश की गई और सफल भी रहीं। पूर्ण सीवरेज होने के चलते पानी की निकासी प्रभावित हो रही है, फिर भी वह दूसरे साधनों से पानी की निकासी कराती रही। वाॅर्ड में गलियां पक्की कराई और नालियां भी अंडर ग्राउंड कराई है। स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में काफी सुधार किया। कौंसिल के अंतिम चरण में उनके वाॅर्ड के विकास के लिए काफी काम के टेंडर थे, लेकिन रद्द होने के चलते डेवलपमेंट के काम प्रभावित हुए हैं। कोशिश की जा रही है जल्द ही अन्य बचे डेवलपमेंट के काम कराए जाएंगे।

5 साल में किसी ने सुध तक नहीं ली

^लाल सिंह ने कहा कि उनके वाॅर्ड का कोई भी काम नहीं हुआ। टूटी गलियां, पानी की निकासी नहीं, चरमराई सफाई व्यवस्था से बुरा हाल है। श्मशान घाट की रोड टूट चुकी है, जिस कारण लोगों को संस्कार के लिए गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। वाॅर्ड में वह सभी मुश्किलें मौजूद हैं जो शायद शहर के किसी भी वाॅर्ड में हो। 5 साल में किसी ने उनकी सुध नहीं ली, जबकि लोग प्रदर्शन कर गुस्सा जाहिर करते रहे।

स्लम एरिया पर किसी ने ध्यान नहीं दिया

^संगीत गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र स्लम एरिया है, जिस कारण किसी ने भी डेवलपमेंट पर ध्यान नहीं दिया। सीवरेज होने के चलते गंदा पानी नालियों में फैला रहता है। जिस कारण निकलना कठिन हो चुका है। जीटी रोड पर हड्डा