- Hindi News
- अंडर 19 कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतने पर लक्खी सम्मानित
अंडर-19 कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतने पर लक्खी सम्मानित
सरकारीहाईस्कूल संघोल के 9वीं क्लास के लक्खी राम ने स्टेट लेवल पर हुए कुश्ती मुकाबलों के अंडर 19 के 48 किलो वर्ग भार में गोल्ड मेडल जीता है। स्कूल प्रिंसिपल दिलराज कौर ने लक्खी को सम्मानित किया।
दिलराज कौर ने कहा कि स्कूल में बच्चों को शिक्षा के अलावा खेलों दूसरे मुकाबलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी पार्टिसिपेट करें। यहां हरदीप कौर, सीमा कौशल, रंजीत कौर, परमिंदर सिंह और परमजीत कौर मौजूद रही।
गोल्ड मेडल जीतने वाले लक्खी राम को सम्मानित करती प्रिंसिपल।