होटल के पास मिली अनजान लाश
होटल के पास मिली अनजान लाश
फतेहगढ़ साहिब। सरहिंदपुलिस को जीटी रोड पर साहिल होटल के पास एक 30 साल के व्यक्ति की लाश मिली है। एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि मृतक नेपाली मूल का लगता है। मौत, अनजान वाहन की चपेट में आने से हो सकती है। पुलिस ने अनजान गाड़ी के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव को सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखा गया है।