फाल्गुन की संक्रांति पर टेका गुरुद्वारा साहिब में माथा
फतेहगढ़ साहिब। फाल्गुनकी संक्रांति पर संगत ने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब और गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब के सरोवर में स्नानकर माथा टेका और गुरु घर की खुशियां हासिल कीं। सुबह से दोनों गुरुद्वारों में रागी जत्थों ने कीर्तन किया और धर्म प्रचार कमेटी ने कीर्तन और प्रवचन कर संगत को निहाल किया। अपने संदेश में गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के हेड ग्रंथी भाई हरपाल सिंह ने कहा कि सभी को मिलजुल कर रहना चाहिए। संगत के लिए लंगर की सेवा निभाई गई।