पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्री हेयरिंग मशीनें बांटी जाएंगी 29 को

फ्री हेयरिंग मशीनें बांटी जाएंगी 29 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलारेडक्राॅस सोसायटी की ओर से विभिन्न बैंकों के सहयोग से 29 सितंबर को 4.65 लाख रुपए की कानों की सुनने वाली मशीनें जरूरतमंदों में दी जाएगी। यह बात जिला प्रबंधकीय कॉॅम्प्लेक्स में एडीसी विकास बलजीत सिंह संधू ने विभिन्न बैंकों की स्टैंडिंग कमेटी की मीटिंग में कही।

उन्होंने सभी बैंक अफसरों से स्पेशल बच्चों की मदद के लिए आगे आने को कहा। उन्होंने बैंक अफसरों से कहा कि किसानों को आढ़तियों के कर्ज लेने की बजाए बैंक की ओर से कम ब्याज पर दिए जाने वाले कर्ज का प्रचार करें। ताकि किसान इसका लाभ ले सकें। गांव के लोगों को बैंक से जोड़ने के लिए जिन बैंकों की ब्रांचें गांवों में नहीं है उनमें बीसीए नियुक्त किए जाएं। ताकि जिन लोगों के बैंक में खाते नहीं हैं वह इनके माध्यम से अकाउंट खुलवा सकें। उन्होंने कहा कि स्वयं रोजगार योजना के तहत आरसेटी द्वारा भेजे कर्ज के केसों को पेंडिंग रखा जाए बल्कि उनका पहल के आधार पर निपटारा किया जाए। जिन बैंकों ने अपने टारगेट पूरे नहीं किए वह तय समय में इन्हें पूरा करें और इसमें कोई लापरवाही सहन नहीं होगी। यहां जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर जोबनदीप कौर, लीड बैंक मैनेजर त्रिलोचन सिंह, एजीएम नावार्ड शशि कुमार के अलावा संबंधित महकमेे और बैंकों के अफसर मौजूद रहे।

फतेहगढ़ साहिब में कमेटी की मीटिंग में मौजूद एडीसी विकास बलजीत सिंह संधू अन्य अफसर।