पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नागरा के खिलाफ कार्रवाई हो: सांसद चंदूमाजरा

नागरा के खिलाफ कार्रवाई हो: सांसद चंदूमाजरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगतपुर सोढियां में नागरा का विरोध

नागरा के अपशब्द सहन नहीं करेंगे: कुलविंदर

गुरुद्वाराश्रीफतेहगढ़ साहिब की माता गुजरी सराय में हुई मीटिंग में शामिल ब्लॉक समिति खेड़ा की चेयरपर्सन कुलविंदर कौर और जिप की उप चेयरपर्सन सीना रानी ने एमएलए नागरा द्वारा एसडीएम सयाल को कहे अपशब्दों की निंदा की।

उन्होंने अपशब्दों को औरत जाति पर सीधे तौर पर हमला करार देते हुए कहा कि औरत सम्माननीय है और उसका अनादर कभी सहन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी नागरा किसी समारोह में शामिल होंगे उनका विरोध किया जाएगा। वह सम्मान के काबिल नहीं रहे। यहां नील कमल कौर, सुरेंदर कौर सरपंच, बलवंत कौर, रेखा रानी के अलावा अन्य मौजूद रहे।

गांव संगतपुर सोढियां के लोग एमएलए नागरा का पुतला फूंकते हुए।

पत्रकारों से बात करती ब्लॉक समिति खेड़ा की चेयरपर्सन कुलविंदर कौर अन्य।

भाजपा ने की एमएलए के अपशब्दों की निंदा

फतेहगढ़ साहिब। एमएलएकुलजीत सिंह द्वारा एसडीएम पूजा सयाल को कहे अपशब्दों को लेकर भाजपा मंडल की मीटिंग मंडल प्रेसिडेंट मनोज कुमार की अगुवाई में हुई। एमएलए के अपशब्दों की निंदा करते हुए मनोज ने कहा कि कौंसिल प्रशासक का अपमान असहनीय है और भाजपा इसका विरोध करती है। शशि भूषण गुप्ता ने कहा कि सिटी के लोगों की मुश्किलों का प्रशासन के साथ मीटिंग कर ही हल निकाला जा सकता है कि किसी को धमकाने से। यहां पूर्व कौंसिल प्रेसिडेंट अशोक सूद, एडवोकेट नरेंदर शर्मा, एडवोकेट सुमित गुप्ता, हरीश अग्रवाल, नरेंदर कुमार प्रिंस, विनय गुप्ता, युवा मोर्चा के अमनदीप सिंह मौजूद रहे।

एसडीएम एमएलए में एक दूसरे को अपशब्द बोलने का मामला