पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मजीत को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

कर्मजीत को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्मजीत को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

फतेहगढ़ साहिब। भ्रष्टाचारके खिलाफ सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे कर्मजीत सिंह को बुधवार शाम साढ़े छह बजे पुलिस ने जबरदस्ती उठाकर अस्पताल ले गई। तहसीलदार हीरा लाल भी मौजूद थे। डाॅ. पुरुषोत्तम ने कहा कि कर्मजीत के शरीर में पानी की कमी हो रही थी और ब्लड प्रेशर भी गिर रहा है। ऐसे में इसे ट्रीटमेंट की सख्त जरूरत थी। जिसके आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। वहीं, आम आदमी पार्टी के जिला कनवीनर रिक्की वालिया ने कहा कि आप पार्टी इसका विरोध करेगी क्योंकि जो कोई भी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता है उसके साथ हमेशा ही जबरदस्ती होती रही है।