- Hindi News
- मांग पूरा करो वरना सरकार का पुतला फूंकेंगे
मांग पूरा करो वरना सरकार का पुतला फूंकेंगे
भास्कर न्यूज| फतेहगढ़ साहिब
जिलामनरेगावर्कर यूनियन का मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन की प्रेसिडेंट रीना आचार्य ने कहा कि सरकार मनरेगा के तहत लोगों को 100 दिनों के रोजगार की गांरटी देती है, पर मनरेगा वर्करों का रोजगार कब तक है इसकी कोई गांरटी नहीं। लगातार चेताने पर भी उनकी कोई सुध नहीं ली जाती।
22 को स्टटे लेबल पर रोष
उन्होंनेकहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो यूनियन आगामी दो दिनों में पुतला फूंक रोष प्रदर्शन करेगी। जिसके बाद मोहाली में 22 तारीख के स्टेट लेबल रोष प्रदर्शन के बाद भी उनकी मांगों को अनदेखा किया गया तो मोहाली में ही संघर्ष की नई रूप रेखा तैयार की जाएगी। यहां सिमरन, स्वर्ण सिंह, गुरविंदर सिंह, लखविंदर सिंह, हरप्रीत कौर, राजवंत कौर, अमनदीप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
फतेहगढ़ साहिब में प्रदर्शन करते मनरेगा वर्कर यूनियन और मजदूर।