कोर्स पूरा करने वालों को दिए सर्टिफिकेट
फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़साहिब सोशल वेलफेयर एंड डेवलपमेंट सोसायटी ने गांव बलाड़ी कला में लड़कियों द्वारा सिलाई कढ़ाई का कोर्स पूरा करने पर सर्टिफिकेट दिए। सोसायटी के चेयरमैन जिप चेयरमैन बलजीत सिंह भुट्टा ने कहा कि सोसायटी का मकसद सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष और लड़कियों को शिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि कोर्स पूरा करने के बाद लड़कियां खुद का कार्य कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को और मजबूत कर सकेंगी। यहां हरपाल सिंह, डॉ. स्वर्ण सिंह, अमनदीप सिंह, सुरमुख सिंह, अशोक कुमार, हरप्रीत सिंह, काबल सिंह, जस्सा सिंह, किरणप्रीत कौर सिलाई टीचर लड़कियां मौजूद रहीं।
कोर्स पूरा करने वाली लड़कियों को सर्टिफिकेट देते चेयरमैन अन्य।