लड़कियों को दी सिलाई मशीन
फतेहगढ़ साहिब। बेटीपढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के तहत गांव खेड़ी नौध सिंह में कार्यक्रम हुआ। जिसमें अमलोह विधायक निर्मल सिंह पहुंचे। पंचायत को मिली 2 लाख की ग्रांट के तहत 37 लड़कियों को सिलाई मशीन, 55 छात्राओं को वर्दियां तथा 25 को खिलौने दिए।
विधायक निर्मल ने कहा कि आज के समय में लड़कियों का शिक्षित होना जरूरी है। लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं है। लड़कियों ने हर फील्ड में अपनी अलग पहचान बनाई है। बच्चों ने जागरुकता रैली निकाली। यहां सीनियर नेता रंजीत सिंह, मार्केट कमेटी खमाणों चेयरमैन जसमेल सिंह, सरपंच हरभजन सिंह ने लोगों को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अवेयर किया।
यहां प्रिंसिपल राजविन्द्र कौर, गुरमेल सिंह, प्रकाश चंद, मेजर सिंह, गुरदीप सिंह मौजूद रहे।
बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान के तहत लड़कियों को सिलाई मशीन देते विधायक निर्मल सिंह।