पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज को अपने तजुर्बे का फायदा दें बुजुर्ग

समाज को अपने तजुर्बे का फायदा दें बुजुर्ग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी गोबिंदगढ़। पेंशनरएंड सीनियर सिटीकॉन एसोसिएशन मंडी गोबिंदगढ़ रजि. की मासिक बैठक स्थानीय कृष्णा मंदिर के मेडिकल हाल में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष रिटायर जिलेदार बलदेव सिंह ने की। इस दौरान पड़ोसी से हमारा कैसा हो व्यवहार विषय पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

मुख्य रूप से जनरल सेक्रेटरी विद्यासागर, कोषाध्यक्ष बलदेव कृष्ण, रिटा. ले. महेंद्र सिंह, करनैल सिंह और नंद लाल शर्मा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि बुजुर्गों को अपने तजुर्बे से समाज को लाभान्वित करने के लिए बच्चों को संस्कार देने चाहिए। अपने संबोधन में अध्यक्ष बलेदव सिंह एवं महासचिव ने पेंशनरों को आने वाली परेशानियों से अवगत करवाया। सरकार से मांग की गई कि जनवरी से सितंबर 2014 तक की बकाया 10 फीसदी डीए की किस्त अविलंब जारी की जाए। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई डीए की 7 फीसदी बढ़ोतरी की किस्त जोकि जुलाई 2014 से लागू की गई है, को पंजाब सरकार लागू कर अदा करे। मीटिंग में एसोसिएशन के सदस्य सुशील खुल्लर के पुत्र विशाल खुल्लर के उप जिला अटार्नी बनने और फतेहगढ़ साहिब में नियुक्त होने पर पार्टी का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पैट्रन प्रकाश चंद गर्ग, सरप्रस्त ओपी गुलाटी, अध्यक्ष बलदेव सिंह रिटा. जिलेदार, महासचिव विद्यासागर, कोषाध्यक्ष बलदेव कृष्ण और प्रेस सचिव बीआर वर्मा समेत एसोसिएशन से जुड़े सदस्यों से हाल खचाखच भरा रहा।

पेंशनर एंड सीनियर सिटीकान एसोसिएशन मंडी गोबिंदगढ़ की मीटिंग में संबोधित करते महासचिव विद्यासागर उपस्थित सदस्य।