पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम में पैसे डालने के बजाय 1 करोड़ 27 लाख की हेराफेरी करने वालों पर केस

एटीएम में पैसे डालने के बजाय 1 करोड़ 27 लाख की हेराफेरी करने वालों पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एटीएममें नकदी डालने वाली कंपनी के कर्मचारियों की ओर से बैंकों से लाखों की हेराफेरी करने वालों पर बुधवार को मामला दर्ज किया गय।

कर्मचारी बैंक से पैसे निकलवाकर एटीएम मशीनों में डालने की बजाय अपनी जेब में डालते थे। इन कर्मचारियों के अधीन मुक्तसर, मलोट, फाजिल्का क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की करीब दर्जन भर एटीएम थी। यह सिलसिला कुछ दिनों से लगातार चालू है। पुलिस ने यह मामला कंपनी आईएसएसएसडीबी सिक्योरिटी सर्विस मोहाली के अधिकारी जसवीर सिंह वासी लुहारा (बठिंडा) की शिकायत पर कंपनी के तीन कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज किया है। जसवीर सिंह के अनुसार गुरचरण सिंह,जगससीर सिंह, मुकेश कुमार उनकी कंपनी में कार्य करते हैं और उनकी ड्यूटी कंपनी से संबंधित बैकों से नकदी लेकर बैंकों की एटीएम में डालनी होती है।

उन्होंने बताया कि इन कर्मचारियों ने 12 सितंबर को मुक्तसर की आईसीआईसीआई बैंक में 5 लाख 15 सितंबर को 11 लाख रुपये निकलवाए थे। परंतु बैंक की एटीएम में डालते समय हेराफेरी करके इस 16 लाख रुपए से बैंक में पहले ही पड़े साढ़े 5 लाख भी निकाल लिए। इसी तरह इी मलोट क्षेत्र में 65 लाख रुपये फाजिल्का में 41 लाख रुपये की हेराफेरी की है।

इसी तरह इन कर्मचारियों ने 1 करोड़ 27 लाख रुपये से अधिक हेराफेरी की है।

थाना सिटी के मुखी गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि आईएसएसएसडीबी सिक्योरिटी सर्विस मोहाली के अधिकारी जसवीर सिंह की शिकायत पर तीन कर्मचारियों के खिलाफ हेराफेरी के केसों अधीन मुकदमा दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों हाल की घड़ी फरार हैं और उनके मोबाइल भी बंद है। (जसकरन)