- Hindi News
- बराड़ बने भाजपा कम्यूनिकेशन सेल फरीदकोट के कन्वीनर
बराड़ बने भाजपा कम्यूनिकेशन सेल फरीदकोट के कन्वीनर
जैतो| भाजपासाम्यवाद कम्यूनिकेशन सेल पंजाब ने राष्ट्रीय कनवीनर अनुपम त्रिवेदी की सहमति से जिला फरीदकोट की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इसमें जैतो के गुरपजनेक सिंह बराड़ को जिला फरीदकोट भाजपा कम्यूनिकेशन सेल का कनवीनर बनाया गया है इसके अलावा सिमरप्रीत सिंह, जगदीश राय शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, जसविंदर सिंह को को-कनवीनर बनाया गया है। गुरप्रीत सिंह को विशेष सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। गत दिनों गुरपजनेक सिंह बराड़ तथा जिला फरीदकोट की अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को उक्त पदों के नियुक्ति पत्र मुक्तसर के अध्यक्ष गुरिंदरपाल सिंह औलख और फाजिल्का के अध्यक्ष प्रभनूर सिंह औलख ने अपने हाथों से सौंपे इस अवसर पर सुदर्शन कुमार,पाली सिंह,आकाश शर्मा आदि उपस्थित थे। (चावला)
गुरपजनेक सिंह बराड़ को कन्वीनर पद का नियुक्ति पत्र देते हुए।