पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ भारत योजना के लिए कमेटी बनाई

स्वच्छ भारत योजना के लिए कमेटी बनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरमें स्वच्छ भारत योजना के अंतर्गत सिविल अस्पताल फाजिल्का में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. दविन्द्र भुक्कल ने दोपहर बाद यहां आयोजित विभागीय बैठक में दी।

उन्होंने बताया कि इसके लिए उनकी चेयरमैन शिप में 7 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इसके लिए डाॅ. विजय अरोड़ा को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि कमेटी के अन्य सदस्यों में डाॅ. चंद्र मोहन कटारिया, चीफ फार्मासिस्ट शशि कांत, नर्सिंग सिस्टर यूनियन की अध्यक्ष बिमला धवन, सुपरिटेडेंट हरकृष्ण लाल कंबोज, रेखा ठेकेदार नवीन कवातड़ा होंगे। कमेटी सारे अस्पताल काम्प्लैक्स की सफाई, ड्रेनेज व्यवस्था का दुरूस्त करने के काम का निरीक्षण करेगी। इस अभियान के दौरान सिविल अस्पताल की सफाई में बढ़िया योगदान देने वाले कर्मचारियों को दो अक्टूबर को सम्मानित भी किया जाएगा। कमेटी ने बैठक के बाद अस्पताल काम्प्लैक्स का दौरा भी किया। इसके अतिरिक्त अस्पताल में आने वाले लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जाएगा।

फाजिल्का के सिविल अस्पताल में बैठक करते एसएमओ डॉ. भुक्कल अन्य।