पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ भारत मुहिम की हुई शुरुआत

स्वच्छ भारत मुहिम की हुई शुरुआत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके डिप्टी कमिश्नर मनजीत सिंह बराड़ की अगवाई में फाजिल्का जिले में स्वच्छ भारत मुहिम की शुरूआत नगर कौंसिल के कार्यालय में सफाई शुरू करके की गई। इस मौके विभिन्न विभागों के अधिकारी, शहरवासी, व्यापार मंडल, स्वयं सेवी संस्थाओं के नुमाइंदे भी उपस्थित थे।

नगर परिषद की फाजिल्का की बिल्डिंग का निरीक्षण करने और सफाई मुहिम की शुरूआत करने मौके डीसी मनजीत सिंह बराड़ ने समूह विभागों के अधिकारियों को आदेश दिए कि वह सफाई मुहिम की शुरूआत अपने-अपने दफ्तरों से करें और दफ्तरी कांप्लेक्स के अलावा शौचालयों की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने समाज के सारे वर्गों को अपील की कि स्वच्छ भारत मुहिंम को लोक लहर के रूप में चलाएं। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह दौरान विभिन्न विभागों और माध्यमों द्वारा गांवों और ग्राम पंचायतों और शहरों में वार्ड स्तर पर समूह नागरिकों को घरों, घरों के आसपास, अस्पताल, ग्रामीण डिस्पेंसरियों, बस स्टेंडों, पार्को, गलियों, रेलवे स्टेशनों, फटपाथों, बाजारों, गांवों की फिरनियों, सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों, धर्मशालाओं, सरकारी इमारतों, सहकारी सभाओं, पंचायत घरों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, कम्यूनिटी सेंटरों, छप्परों के आसपास, सड़कों के आसपास और अन्य साझी जगहों को पूरी तरह साफ सुथरा रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मुहिम दौरान लोगों को सुचेत किया जाएगा कि पूरी तरह साफ सफाई रखकर गंदगी से पैदा होने वाली कई तरह की बीमारियों जैसे कि हैजा, मलेरिया, टाईफाइड, पीलिया और एक दूसरे के सास वाली फैलने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पूरी तरह स्वच्छ रहने वाला और आसपास को साफ रखने वाला व्यक्ति ही पूरी तरह तंदरुस्त रह सकता है। उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं को अपील की कि वह इस स्वच्छ अभियान में अधिक से अधिक हिस्सा डालें ताकि जिले को पूरी तरह साफ सुथरा बनाया जा सके।

फाजिल्का के नगर परिषद दफ्तर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेते अधिकारी।

सेनिटेशन मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया

फाजिल्का|स्वच्छ पंचायतजागरुकता सप्ताह को ग्रामीण इलाकों में अमलीजामा पहनाने को लेकर फाजिल्का के सिविल सर्जन डाॅ. बलजीत सिंह के निर्देशों पर ब्लाक सीएचसी खुईखेड़ा के एसएमओ डाॅ. हंस राज मलेठिया की अध्यक्षता में सेनिटेशन मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया। इसमें डा. कंवलजीत धालीवाल को अभियान