पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंद पड़े विकास कार्यों को एडीसी ने करवाया शुरू

बंद पड़े विकास कार्यों को एडीसी ने करवाया शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का| एडीसीचरणदेव सिंह मान के निर्देशों पर तीन साल से अधर में लटके विकास कार्यों को आमजन के लिए शुरू कर दिया गया है। गौर हो कि सरकारी एमअार कॉलेज रोड के पूरा नहीं होने पर राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सड़क का एक मार्ग बंद होने के कारण यहां कई बार हादसे भी हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त 36.50 लाख सीसी फ्लोरिंग, सीसी रिपेयर, मेन हाल, एमएस जालियां, कल्वर्ट बाउंड्री वाल, डंपिंग पोस्ट, डाॅ. मुखर्जी कालोनी में ओपन नाले का निर्माण कार्य इत्यादि करवाया जाना है। 3 अलग-अलग जगहों पर 3 वाटर वर्कर्स टंकियों का निर्माण भी किया जा रहा है।

शहर के एंट्री के दौरान खस्ता हालत सड़कों का पैचवर्क भी किया जा रहा है ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा हो। इन विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए एडीसी चरणदेव सिंह मान, नगर की विकास कार्यों की कमेटी इंचार्ज अश्विनी फुटेला और नगर परिषद के एमई दिनेश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लिया।

फाजिल्का के वृद्धाश्रम रोड पर विकास कार्यों का निरीक्षण करते एडीसी मान।