पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 16 को विजय दिवस मनाने को लेकर की मीटिंग

16 को विजय दिवस मनाने को लेकर की मीटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का| भारतके उन महान सपूतों को याद करने के लिए हर साल सादकी बार्डर निकट आसफवाला शहीदी समारक पर विजय दिवस के रूप में मनाए जाते मेले की तैयारियों संबंधी एक मीटिंग डीईओ सेकेंडरी शिक्षा सुखबीर सिंह बल की अध्यक्षता में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कन्या में हुई। मीटिंग में कर्नल चरनप्रीत सिंह और प्रफुल्ल नागपाल विशेष तौर पर पहुंचे। डाॅ. बल ने बताया कि 16 दिसंबर को मनाए जाने वाले इस दिवस के लिए 15 दिसंबर को संजीव चौक से शास्त्री चौक तक एक झंडा मार्च निकाला जाएगा, जिसमें डीसी मनजीत सिंह बराड़, एडीसी चरनदेव सिंह मान के अलावा एसएसपी स्वपन शर्मा एवं अन्य हस्तियां और स्कूलों के विद्यार्थी भी शिरकत करेंगे। 16 दिसंबर को शहीदी समारक में मैराथन दौड़ और शहीदों की झलक दिखाते कार्यक्रम भी पेश किए जाएंगे। इस मौके प्रिंसिपल ओपी जैन, कार्यकारी प्रिंसिपल जगदीश मदान, सुरिंदरपाल सिंह, गौतम गौड़, पम्मी सिंह और अन्य स्टाफ उपस्थित था।