- Hindi News
- दर्जा चार कर्मचारियों ने जलाई राज्य सरकार के वादों की गठड़ी
दर्जा चार कर्मचारियों ने जलाई राज्य सरकार के वादों की गठड़ी
स्टेटकमेटी के आह्वान पर दर्जा चार कर्मचारी यूनियन ने बुधवार को डीसी दफ्तर के सामने रोष प्रदर्शन किया। उसके बाद उन्होंने बादल सरकार के फोके वायदों की गठड़ी फूंकी गई।
धरने को संबोधन करते हुए जिला सचिव हरबंस सिंह और सर्बजीत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा मजदूरों कर्मचारियों विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि कर्मचारियों की मांगों पर पे कमिशन बिठाया जाए, 10 प्रतिशत डीए एरियर का भुगतान, वर्दियां तुरंत दी जाए, ठेके पर रखे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, पंचायत के कर्मचारियों की बंद की हाजरियां लगाई जाए, निकाले गए कर्मचारी बहाल किए जाएं, जंगलात विभाग, आंगनवाड़ी वर्कर, मिड-डे-मील, सफाई सेवकों को पक्का किया जाए, खजाने पर लगी रोक हटाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों की ओर ध्यान दिया तो आने वाले समय में संघर्ष तेज किया जाएगा। इस मौके उपाध्यक्ष सर्बजीत सिंह, हरदीप सिंह, कुलदीप राज, हरबंस सिंह, जरनैल सिंह, मंगा सिंह, प्रीतम सिंह, हरी चंद कामरेड, बख्तावर सिंह घडूंमी, नरेश खन्ना, कुलवंत गाबा, शक्ति, मुख्य सलाहकार डाॅ. अमर लाल बाघला, जिला प्रधान राम रतन आदि उपस्थित थे।
बुधवार सुबह स्टेट कमेटी के आह्वान पर फाजिल्का के संजीव सिनेमा चौंक पर गठड़ी फूंकते कर्मचारी।