पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे को रोकने के लिए रैली निकाली

नशे को रोकने के लिए रैली निकाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वहिन्दू परिषद के आयाम एकल संस्थान की ओर से चलाए गए अभियान के तहत नगर की स्लम बस्तियां सीमावर्ती गांवों में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने नशे को रोकने के लिए जागरुकता अभियान शुरू हो गए हैं। एकल अभियान के जिला प्रभारी लीलाधर शर्मा ने बताया कि जिले के गांव डंगरखेड़ा में ग्रामीणों के सहयोग से जागरुकता रैली निकाली गई। इस मौके गांव के सरपंच नोपा राम, पंच दीवान चंद, रतन लाल, पृथ्वी राज, भवन लाल, राजपाल, धनराज और राम चंद के अलावा अन्य ग्रामीण साथ थे। एकल प्रभारी सरोज रानी ने स्वस्थ भारत अभियान के तहत गांव को साफ रखने के लिए भी प्रेरित किया। एकल अधिकारी मुख्तयार सिंह, चन्न सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे और सामाजिक कार्यों में आगे आकर देश को मजबूत बनाए। इस मौके सीता रानी, एकल आचार्या रेखा रानी, पूनम रानी ने भी संबोधित किया। उन्होंने गंदगी से तैयार होने वाली खाद के बारे में भी जानकारी दी।

स्लम बस्तियों में जागरुकता अभियान चलाते एकल विद्यालय के अधिकारी और बच्चे।