- Hindi News
- 4 से 13 जनवरी तक चलेगी सेना में भर्ती रैली
4 से 13 जनवरी तक चलेगी सेना में भर्ती रैली
भारतीयसेना में 4 जनवरी 2015 से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिसमें फिराेजपुर, फाजिल्का, बठिंडा, मुक्तसर फरीदकोट के उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं। भर्ती रैली 13 जनवरी तक निरंतर जारी रहेगी।
जिला भर्ती कार्यालय के डायरेक्टर अनुसार इस रैली में फौजी जरनल सिपाही सिख, सिख मजहबी रामदासिए क्लर्क के अलावा सिपाही टेक्निकल सिपाही जरनल ड्यूटी के लिए सभी जातियों के नौजवान हिस्सा ले सकेंगे।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवार का पंजाब का निवासी होने के अलावा सिपाही जरनल डयूटी के लिए 17 से 21 वर्ष आयु 45 फीसदी अंकों के साथ दसवीं पास तथा 32 फीसदी अंकों के साथ सभी विषयों में बाहरवीं पास होना लाजमी होगा। रामदासिये, मजहबी बार्डर एरिया से सिर्फ दसवीं पास कद 170 सैमी, वजन 50 किलो होना जरूरी है।
सिपाही क्लर्क के लिए साढ़े सतारह वर्ष से 23 वर्ष आयु, कद 162 सेमी, बाहरवीं में 50 फीसदी अंकों के अलावा सभी विषयों में 40 फीसदी अंक होने तथा 12वीं 10वीं में अंग्रेजी, गणित, अकाउंट्स, बुक कीपिंग में 40 फीसदी अंक होने जरूरी होगा। डायरेक्टर ने बताया कि फिरोजपुर जिले में आते गुरुहरसहाय ममदोट को टोकन 4 जनवरी को, 5 जनवरी को मक्खू, जीरा तलवंडी भाई तहसील, 6 जनवरी को मुक्तसर जिला, 7 को बठिंडा के रामपुरा तहसील के उम्मीदवारों को, 8 जनवरी को बठिंडा जिले की मौड़ तलवंडी साबो तहसील के उम्मीदवारों को , 9 जनवरी को फरीदकोट जिला, 10 जनवरी को फाजिल आऊट साईड सेंक्शन के उम्मीदवारों को टोकन दिए जाएंगे। 11 जनवरी को शेष सभी उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट डॉक्यूमेंट की पड़ताल की जाएगी।
यह दस्तावेज लाने होंगे
उन्होंनेबताया कि भर्ती प्रक्रिया ऑल इंडिया मेरिट के आधार पर होगी। शिक्षा का सर्टिफिकेट शिक्षा बोर्ड द्वारा जोरी होने के अलावा तहसीलदार एसडीएम द्वारा प्रमाणित रिहायश का सर्टिफिकेट, जाती धर्म का सर्टिफिकेट, स्कूल कैरेक्टर सर्टिफिकेट के अलावा किसी फोटो के साथ सरपंच, पार्षद पुलिस द्वारा जारी, सेवा करते सैनिक विधवा पूर्व सैनिकों के बच्चे अपने पिता की डिस्चार्ज बुंक, रिलेशन सर्टिफिकेट जोकि रिकार्ड ऑफिस द्वारा अफ्सर से अटेस्टेड करवाकर लाई जाए। जिन उम्मीदवारों के शरीर के किसी भी अंग पर कोई टैटू खुदे हुए हैं, उन्हें रैली से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। उन्होने भर्ती रैली में आने वाले उम्मीदवारों से अपील की है कि किसी भी एज