पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला से मारपीट के आरोप में आठ लोगों पर मामला दर्ज

महिला से मारपीट के आरोप में आठ लोगों पर मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राधास्वामी कॉॅलोनी और उपमंडल के गांव मोहम्मद पीरा में 8 लोगों ने एक युवक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी एसआई बिशन चंद ने बताया कि उनको राधा स्वामी कॉॅलोनी गली नंबर 10 निवासी अमनप्रीत सिंह ने बयान दर्ज करवाए थे कि उसके पड़ोसी शराब पीकर गालियां निकालते थे।

जब उसने अपने पड़ोसी को समझाने का प्रयास किया तो उसने अपने साथियों बिट्टू, रोहित, कृष्ण लाल और पवन कुमार वासी राधा स्वामी कालोनी के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। इसके चलते वह बुरी तरह घायल हो गया।

इस प्रकार गांव मोहम्मद पीरा में चार लोगों ने एक महिला को घायल कर दिया। जांच अधिकारी एसआई वेदप्रकाश ने बताया कि उनको मोहम्मद पीरा निवासी सुनीता रानी ने बयान दर्ज करवाए थे कि उसकी गांव के कुछ लोगों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी।

बीते दिनों जब वह घर में अकेली थी तो सुखदेव सिंह, प्रीतो बाई, सीमा रानी शीलो बाई गालियां निकालने लग गए।

जब उसने विरोध किया तो उक्त आरोपियों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया।