- Hindi News
- पत्नी साली को बाइक पर बिठाकर फािजल्का से लुधियाना जा रहा था दर्शन सिंह, सड़क क्रॉस कर रही बच्ची से ज
पत्नी साली को बाइक पर बिठाकर फािजल्का से लुधियाना जा रहा था दर्शन सिंह, सड़क क्रॉस कर रही बच्ची से जा टकराया
मृतक रमनदीप को गोद में बैठा शोक व्यक्त करती उसकी मां।
सड़क हादसे में बच्ची समेत दो लोगों की मौत
भास्कर न्यूज | फिरोजपुर/ममदोट
फाजिल्कारोड पर गांव नवां किला के समीप सड़क हादसे में एक बच्ची समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना रविवार की शाम गांव के समीप बने गुरुद्वारा बाबा बोरेवाला के समीप घटित हुई। हादसे में घायल सिविल अस्पताल में उपचाराधीन रानी प|ी दर्शन निवासी गांव बकैनवाला फाजिल्का ने बताया कि वह मनियारी का काम करते हैं। रविवार को दोपहर केेे बाद वह पति दर्शन और बहन सोनू के साथ बाइक पर लुधियाना सामान लेने जाने के लिए जा रहे थे। जब वह गांव नवां किला के समीप पहुंचे तो सड़क पार करने की कोशिश कर रही एक बच्ची अचानक बाइक के आगे गई। जिसे दर्शन सिंह ने बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन बाइक बच्ची से टकरा गई। हादसे में बच्ची रमनदीप कौर (8) पुत्री सेवक सिंह निवासी गांव तारा सिंह वाला और दर्शन की मौत हो गई, जबकि रानी और सोनू घायल हो गईं। थाना लक्खोके बेहराम की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच दोनों शवों को सिविल अस्पताल फिरोजपुर पहुंचाया। दोनों घायल महिलाओं को लोगों ने एम्बुलेंस से फिरोजपुर पहुंचाया।