पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंप संचालक ने बतया, मास्टर बस्ती राम जगन राय आनंद मेमोरियल ट्रस्ट ने शीतला मंदिर में लगाया कैंप

कैंप संचालक ने बतया, मास्टर बस्ती राम जगन राय आनंद मेमोरियल ट्रस्ट ने शीतला मंदिर में लगाया कैंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंप में रोगियों की जांच करते हुए विशेषज्ञ एवं पीछे खड़े आयोजक।

महिला के दांतों की जांच करती डॉक्टर।

कैंसर, आंखों अौर दांतों के कैंप में 3500 लोगों ने कराया चेकअप

भास्कर न्यूज|फिरोजपुर

मास्टरबस्ती राम जगन राय आनन्द मेेमोरियल ट्रस्ट ने रविवार को शीतला माता मंदिर में नि:शुल्क कैंसर, आई एवं डेंटल चेेकअप कैंप लगाया। कैंप संचालक विक्रम आनंद ने बताया कि यह कैंप फिरोजपुर में पहली बार स्वर्गीय बस्ती राम एवं पुष्पा रानी की याद में लगाया गया है। कैंप में सुंदर नगर भाईचारा क्लब लुधियाना, ऑल इंडिया एण्टी टेेेरोरिस्ट संगठन, एण्टी क्राइम एण्टी करप्शन यूथ ब्यूरो ने सहयोग दिया है।

उन्होंने बताया कि इस कैंप के प्रति लोगों में ऐसा उत्साह देखने को मिला कि कैंसर चेकअप के लिए 500 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाए।

जबकि आंख एवं दांतों के चेेेकअप के लिए 1500-1500 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ। डॉक्टरों एवं विशेषज्ञों की 80 टीमों नेे सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लोगों की जांच की।

कैंप में ब्लड टेेेेस्ट एवं ब्लड प्रेेशर टेेेस्ट की नि:शुल्क सुविधा प्रदान की गई। कैंसर चेेकअप के लिए मोनोग्राफी टेेस्ट नि:शुल्क प्रदान किया गया।

ट्रस्ट के चेयरमैन ब्रिगेडियर जेएलएन आनंद, अध्यक्ष सुमन सोफी ने बताया कि कैंप में केवल फिरोजपुर ही नहीं बल्कि जीरा, जलालाबाद, फाजिल्का, फरीदकोट जिलों से भी लोग पहुंचे।

कैंप में जेेेनेसिस डेंटल कॉलेज के विशेषज्ञों डाॅ ईशा, डाॅ गुरजीत सिंह एवं टीम ने सेवाएं प्रदान कीं, दशमेश डेंटल क्लीनिक के डाॅ रोहित अरोड़ा ने भी सहयोग दिया। आंखों के विशेषज्ञ डाॅ स्वर्णजीत सिंह लुधियाना वाले और कैंसर रोकाे संस्था के डाॅ सुमित एवं डाॅ धर्मेंद्र ने पूरी टीम सहित कैंप में शिरकत की।