- Hindi News
- भूमि अधिग्रहण कानून में तब्दीली ना हो: सांबर
भूमि अधिग्रहण कानून में तब्दीली ना हो: सांबर
फाजिल्का के लाला सुनाम राय मेमोरियल हाॅल में बैठक को संबोधित करते कुल हिंद किसान सभा के पंजाब प्रधान कामरेड भुपिंदर सांबर।
फाजिल्का| कुलहिंद किसान सभा की बैठक जिला प्रधान सुरिंदर ढंडियां की प्रधानगी में लाला सुनाय राय भवन में हुई। बैठक में कुल हिंद किसान सभा पंजाब के प्रधान भरपूर सांबर विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
पंजाब प्रधान भुपिंदर सांबर ने कहा कि पिछली केन्द्र की यूपीए सरकार ने किसानों की जमीन एक्वायर करने के लिए भूमि अधिग्रहण कानून मुताबिक 80 प्रतिशत किसानों सहमति जरूरी थी, पर अब मोदी की एनडीए सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण करने के लिए 50 प्रतिशत किसानों की सहमति का कानून बनाने जा रही है।अन्य संशोधनों की तजवीजें बनाई जा रही हैं। इस मौके शक्ति ने चेतावनी देते हुए कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून में कोई भी तबदीली की जाए और हर 60 वर्ष के व्यक्ति महिला को प्रति महीना 3000 रुपए पेंशन दी जाए और स्वामीनाथन कमिशन की रिपोर्ट मुताबिक पूरी लागू की जाए और जिनसों के भाव लागत से 50 प्रतिशत अधिक निर्धारित किए जाएं, सूखा प्रभावित और सेम से प्रभावित जमीन का 35 हजार प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए।
बैठक को जिला सचिव वजीर चंद, सीपीआई के जिला सचिव हंस राज गोल्डन, दर्शन लाल, दीवान सिंह, भरपूर सिंह, मांगा राम कटहेड़ा, बलवीर सिंह, शबेग, बख्तावर सिंह, मेजर सिंह ने भी संबोधित किया।