पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टिकट बंटवारे के लिए अकाली भाजपा में तकरार

टिकट बंटवारे के लिए अकाली-भाजपा में तकरार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का | भलेही नगर परिषद चुनावों को देखते हुए अकाली-भाजपा ने एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करनी बंद कर दी हो, किंतु दोनों पार्टियों में चुनावों के दौरान सीटों को लेकर बड़े पैमाने पर मतभेद उभरकर सामने रहे हैं। उसका प्रमाण रविवार को फाजिल्का के कैनाल गेस्ट हाऊस में जिले की नगर परिषद चुनावों की सीटों के बंटवारे को लेकर हुई बैठक में दिखा। तकरीबन 4 घंटे तक चली बैठक बिना किसी परिणाम के मंगलवार तक मुलतवी कर दी गई है। दोपहर 2.30 बजे के करीब शुरू हुई इस बैठक में अकाली दल ने मनतार सिंह बराड़, भाजपा की ओर से चेयरपर्सन मैडम थांदी , स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत ज्याणी, सांसद शेर सिंह घुबाया, जिला भाजपा अध्यक्ष सीता राम शर्मा, अकाली दल के जिलाध्यक्ष अशोक अनेजा, अकाली नेता गुरपाल सिंह ग्रेवाल, भाजपा के जिला प्रभारी अशोक भारती इत्यादि उपस्थित थे। बैठक से पहले करीब 1 बजे अकाली नेताओं ने अकेले में बैठक की और वो खुद टिकट बंटवारे को लेकर एकजुट हुए। जलालाबाद की सीटों के बंटवारे और जलालाबाद से अकाली दल द्वारा अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर पेच फंस गया। भाजपा किसी भी सूरत में जलालाबाद का अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार नहीं है मूल कारण शहरी क्षेत्र होने के कारण भाजपा का अकाली दल की उपेक्षा ज्यादा आधार है।