- Hindi News
- भृगुवंशी ब्राह्मण सभा के कैंप में 40 यूनिट रक्त एकत्र
भृगुवंशी ब्राह्मण सभा के कैंप में 40 यूनिट रक्त एकत्र
फाजिल्का | श्रीभृगुवंशी ब्राह्मण सभा ने रक्तदान शिविर लगाया, जिसमें श्री सनातन धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सेवानिवृत अध्यापक प्रेम फुटेला ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल अस्पताल के एसएमओ डाॅ. दवेन्द्र भुक्कल ने की। सभा के सचिव मनोज कुमार भार्गव ने बताया कि सभा पहली बार रक्तदान शिविर लगा रही है। शिविर में 40 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम में श्री भृगुवंशी ब्राह्मण सभा के प्रधान विनोद कुमार ने कार्यक्रम अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र भुक्कल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 11 व्यक्तियों ने पहली बार रक्तदान किया। उनमें कर्ण भार्गव, जगत भार्गव, चिराग, मनीष चलाना, विजय भार्गव, शिवा धामड़ा, शाम लाल, कर्ण वर्मा, आशीष मेहता, सतीश कटारिया के नाम शामिल है। कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष विनोद कुमार, उपाध्यक्ष विजय कुमार, सचिव मनोज कुमारआदि उपस्थित रहे।