पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाजसेवियों का अग्रवाल सभा ने किया सम्मान

समाजसेवियों का अग्रवाल सभा ने किया सम्मान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीअग्रवाल युवा मंच ने रविवार को क्षेत्र के सीनियर समाजसेवी नागरिकों को सम्मानित किया। इस मौके मुख्य मेहमान के रूप में स्वास्थ्य मंत्री चौधरी सुरजीत कुमार ज्याणी पहुंचे और श्री अग्रवाल सभा यूथ विंग के पंजाब प्रधान मोहित सिंगला विशेष मेहमान थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एडिशनल डिप्टी कमिश्नर चरणदेव सिंह मान ने की।

इस मौके सभा के प्रधान अश्विनी गोयल, उप प्रधान अशोक कांसल, ओबीसी बैंक के मैनेजर भारत भूषण गर्ग, अनिल गुप्ता विशेष तौर पर शामिल हुए।

निशांत अग्रवाल ने बताया कि समारोह का मतलब समाज में बुजुर्गों के प्रति कम हो रहे सम्मान को नौजवानों के दिलों में फिर से सम्मान पैदा करना है और उनको यह बताना है कि जिस तरह क्षेत्र के सीनियर नागरिक समाजसेवी कार्यों में समाज का बड़ा हाथ बंटा रहे हैं।

इसी तरह नौजवानों को आगे आकर अपने समाज, नगर, क्षेत्र देश के कार्यों में अपना हिस्सा डालना चाहिए, ताकि हम अपने बच्चों को अच्छा स्वस्थ समाज दे सकें।

इस मौके ज्याणी ने राज किशोर कालड़ा, डॉ.. अमर लाल बाघला, उद्योगपति सुरिंदर आहूजा, बाबू लाल अरोड़ा, आत्मा सिंह सेखों, सर्बजीत सिंह ढिल्लो, श्रीनिवास बिहानी, राकेश नागपाल, सुदेश नागपाल, डा. आशा गुंबर, सरोज थिरानी, प्रिंसिपल गिरधारी लाल अग्रवाल को समाज के प्रति समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया।