पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैदी फरार हाेने पर दो पुलिस कर्मियों पर मामला दर्ज

कैदी फरार हाेने पर दो पुलिस कर्मियों पर मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का। स्थानीयकोर्ट कांप्लेक्स में शुक्रवार को फिरोजपुर से पेशी भुगतने पर आया कैदी फरार होने के मामले में इसके जिम्मेदार दो पुलिस कर्मचारियों पर थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी करनैल सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को हेड कांस्टेबल सुखदेव सिंह कारज सिंह कैदी राज सिंह उर्फ राजू वासी पतरे वाला को अदालत में पेशी भुगताने के लिए लेकर आए थे, जहां पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही के चलते कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने उक्त कैदी सहित दोनों पुलिस कर्मचारियों पर मामला दर्ज कर लिया है।