पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो बाइक सवार हेरोइन समेत काबू

दो बाइक सवार हेरोइन समेत काबू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाजिल्का। सदरथाना पुलिस ने गश्त के दौरान 200 ग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार दो लोगों को काबू किया है। सीआई स्टाफ के इंचार्ज रजिंदर कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार शाम लालोवाली लिंक रोड पर गश्त के दौरान संदिग्ध हालत में बाइक पर सामने से रहे दो लोग पुलिस को देखकर घबरा गए। जिससे पुलिस को उन पर शक हुआ। इस दौरान उनकी तलाशी लेने पर बाइक की डिग्गी से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए लोगों की पहचान सुभाष चंद्र वासी ढाणी अराईयांवाला जलालाबाद सुरजीत सिंह वासी जीरा के रूप में हुई है। दोनों पर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।