- Hindi News
- कार गंग कैनाल में गिरी, शीशा तोड़कर बचाई जान
कार गंग कैनाल में गिरी, शीशा तोड़कर बचाई जान
फाजिल्का-मलोटमार्ग पर गांव इस्लामवाला के समीप शनिवार रात्रि एक कार अनियंत्रित होकर गंग-कैनाल में गिर गई। जानकारी के अनुसार गांव ओझांवाली के सरपंच चरनजीत सिंह अपने गांव ओझांवाली से अरनीवाला रहे थे कि रास्ते में इस्लामवाला पुल पर आगे से तेज लाइटें पड़ने के कारण कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरते ही अंदर से लॉक हो गई। कुछ समय बाद चरनजीत सिंह ने ड्राइवर साइड का शीशा तोड़कर बाहर निकला और कार की छत के ऊपर चिल्लाता रहा। इस पर कुछ समय पश्चात आसपास के लोगों ने उसकी आवाज सुनी और कड़ी मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकाला। बताया जाता है कि नहर में गत दिनों की उपेक्षा पानी कम था जिसके चलते कार ज्यादा दूरी तक नहीं बही और सरपंच चरनपजीत सिंह को सही सलामत बाहर निकाल लिया गया।