15 अफसरों को पदोन्नत कर स्टेशन दिए
फाजिल्का| शिक्षाविभाग की ओर से राज्य में काम कर हरे 15 मुख्यध्यापकों और अध्यापिकाओं में बतौर पीईएस कैडर ग्रुप-ए में पदोन्नत कर नए स्टेशन अलॉट किए गए हैं। विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार गुरमीत सिंह को चक बुद्दोके, गिन्नी दुग्गल को एसपी डी रमसा(माडल और आदर्श स्कूल) कार्यालय डीजीएसई पंजाब, मनिंदर कौर को लड़के बलियांवाली बठिंडा, सीमा रानी को कबरवाला, माधवी पाल को भुदो गोबिंदपुरा बठिंडा, मोनिका को माना सिंह वाला फिरोजपुर, राकेश शर्मा को बहक गुजरां फिरोजपुर, प्रदीप कुमार को सिखां वाला मुक्तसर, महिंदर कुमार को कुल्लू खेड़ा मुक्तसर, रूपिंदर कौर को बजीदपुर फिरोजपुर, सुखविंदर सिंह को सरांवा बोदला मुक्तसर, रजिंदर कौर को विछौआ अमृतसर, नवतेज कौर को धूलका अमृतसर, सतिंदरजीत कौर को खाई फेमे की फिरोजपुर तबदील किया गया है।